अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage जिलाब्यूरो)
बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। समाजवादी छात्र सभा के निवर्तमान प्रदेश सदस्य मोहम्मद शमीम अहमद ने टि्वटर और फैसबुक पेज के माध्यम से भाजपा पर निशाना साधा है। श्री शमीम ने कहा केंद्रीय मंत्री व विधायक सहित तीन पर केस दर्ज हुआ है जिसमें सिर्फ अभी तक एक गिरफ़्तारी हुई है!
शमीम ने कहा जयपुर से एक विडियो जारी हुआ है जिसमें तीन लोग राजस्थान में विधायकों के खरीद फरोख्त व सरकार गिराने जैसी बातें सुनाई दी जा रही है, तीन लोग आपस में बात कर रहे जिसमें केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत बागी विधायक भवन लाल शर्मा भाजपा नेता संजय जैन के नाम से बुला रहे हैं।बात जीत में शिवंद्र सिंह का भी ज़िक्र है। जो अतयंत दुखद और शर्मनाक!केंद्रीय मंत्री व अन्य पर IPC धारा 124(A)राजद्रोह 120(B)आपराधिक षडयंत्र के तहत दो FIR दर्ज हुई है , जिसमें सिर्फ अभी जैन की गिरफ्तारी हुई है और जैन से पूछ-ताछ चल रही हैं।सत्ता के लोगों को शर्म तो आएगी नहीं लेकिन देश के लोग इस कृत से शर्मिंदा हैं,विदेश तक में भारत की आज किरकिरी हो रही होगी,अविलंब बर्खास्त करें ऐसे भरष्टाचारी मंत्री को,सरकार की छवि साफ दिखे इसलिए बर्खास्तगी आवश्यक है।


No comments:
Post a Comment