Thursday, July 2, 2020

लोकनिर्माण विभाग अंतर्गत सड़कों का निरीक्षण कर जांची गुणवत्ता

पार्वत रावत (NNI Coverage जिलाब्यूरो)
देहरादून/डोईवाला, उत्तराखंड। मुख्यमंत्री के  निर्देश पर लोक निर्माण विभाग द्वारा डोईवाला विधानसभा में बन रही सड़कों का सीएम के ओएसडी धीरेन्द्र सिंह पंवार ने निरीक्षण किया, और गुणवत्ता जांची गई। डोईवाला के नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल बिछ रहा है। आईएसडी ने डोईवाला के पहाड़ी क्षेत्रों के थानों इठरना माजरी दूधली व रानी पोखरी में सड़क का निरीक्षण किया। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखने का निर्देश दिया।

No comments:

Post a Comment