Monday, July 20, 2020

गरीबों के मसीहा विधायक रोमीसाहनी ने गरीब की मदद को बढ़ाए हाथ

मो0 नसीम (NNI Coverage संवाददाता)
मझगईं/खीरी लखीमपुर, उ0प्र0। जिला लखीमपुर खीरी के पलिया तहसील के विधायक रोमीसाहनी गरीबों के मसीहा के रूप में विख्यात हैं । रोमीसाहनी गरीब और मजलूमों की मदद को 24 घंटे तैयार रहते हैं, तभी 11क्षेत्रीय विधायक रोमीसाहनी मसीहा से कम नहीं हैं । ब्लाक बाँकेगंज के गांव बेंचापुर गरंट नं010 मे लालजी के पुत्र मनोज के सांप ने डस लिया था जिससे उसकी मौत हो गई थी । लालजी के घर पहुंच विधायक ने मृतक के पिता को दस हजार की नगदी देकर पिता को सांत्वना दी ।और सरकार से भी मुआवजा दिलाऐ जाने का भरोसा लालजी को दिया। दूसरी बार पलिया विधानसभा से भारी मतों से  जीते विधायक रोमी साहनी कहीं किसी गरीब के यहाँ मुसीबत  की खबर उन तक जैसे पहुंचती है विधायक तुरंत गरीब मजलूम पीड़ित के घर पहुंच मदद कर गरीब की दुआ  लेना नहीं भूलते हैं, इसलिए विधायक लोगों के बीच गरीबों के मसीहा के रूप में मशहूर हैं ।
मृतक के पिता को आर्थिक सहायता देते विधायक रोमीसाहनी

No comments:

Post a Comment