Tuesday, July 7, 2020

राष्ट्रीय राजमार्ग पर बना ओवरब्रिज क्षतिग्रस्त, आवागमन बन्द

अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage जिलाब्यूरो)
बहराइच, उ0प्र0। जरवल रोड के निकट लखनऊ बहराइच मार्ग पर बना ओवर ब्रिज तीसरी बार धंसा आवागमन बंद है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जरवल रोड के निकट लखनऊ बहराइच मार्ग पर बना ओवर ब्रिज मंगलवार को तीसरी बार ब्रिज में लगे पैनलों के खिसक जाने के कारण बीच में भरी मिट्टी व गिट्टी भरभरा कर गिर गई और ब्रिज धंस गया। ओवर ब्रिज से बहराइच का मार्ग बंद कर दिया गया है अब पुराने रास्ते से रेलवे क्रॉसिंग होते हुए बहराइच जाया जा सकेगा। बताते चलें कि एनएच 927Cपर जरवल रोड के निकट बने इस ओवर ब्रिज पर लगभग 3 वर्ष पूर्व आवागमन शुरू हुआ था और तीन ही वर्ष में यह तीन बार डैमेज हो चुका है। इस संबंध में एन एच के अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया गया परंतु बात नहीं हो सकी। जरवल रोड थाने के प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह ने बताया की सूचना मिली थी मौके पर पहुंच कर ओवर ब्रिज पर आवागमन बंद कर दिया गया है।

No comments:

Post a Comment