डी०पी०श्रीवास्तव (NNI Coverage न्यूज एंकर)
प्रयागराज, उ0प्र0। प्रयागराज जिले के हंडिया तहसील से कृष्णा कांत (बाबा पटेल) को 25 जुलाई को जनपद स्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मीटिंग के दौरान अपना दल (एस) पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व मिर्जापुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुप्रिया पटेल जी, प्रदेश अध्यक्ष/ विधायक सोरांव डॉक्टर जमुना प्रसाद सरोज एवं प्रदेश अध्यक्ष छात्र मंच सावंत सिंह पटेल जिलाध्यक्ष भानु प्रताप पटेल जी द्वारा कृष्णा कांत (बाबा पटेल) को अपना दल (एस) का जिलाध्यक्ष (छात्र मंच) गंगापार प्रयागराज मनोनीत किया गया।
कृष्णा कांत (बाबा पटेल) जी को जिलाध्यक्ष छात्र मंच मनोनीत होने पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और विशेष तौर पर युवा वर्ग, छात्र वर्ग ने बहुत ही खुशी व्यक्त की और उन्हें इस बात की ढेर सारी शुभकामनाएँ भी दी।

बहुत बहुत धन्यवाद 🙏🏻🙏🏻
ReplyDelete