Monday, July 20, 2020

मुख्यमंत्री श्री रावत ने जिलाधिकारी पिथौरागढ़ को दिए निर्देश

पार्वत रावत (NNi Coverage जिलाब्यूरो)
देहरादून, उत्तराखंड। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जिलाधिकारी पिथौरागढ़ को विभिन्न निर्देश जारी किए हैं। राहत और बचाव कार्य में किसी तरह की कोताही न बरती जाए। प्रभावित क्षेत्र में तुरंत एसडीआरएफ की एक टीम और भेजी जाए। प्रभावितो को तत्काल अनुमन्य राहत राशि उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही जरूरी सुविधाएं भी मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं। जो लोग अभी तक लापता हैं, उनकी खोज के लिए तत्काल युद्ध स्तर पर खोज अभियान शुरू किया जाए। अभी एसटीआरएफ की दो टीमें राहत व बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। 

No comments:

Post a Comment