Thursday, July 30, 2020

तीन लड़के व एक लड़की गिरफ्तार, सेक्स रैकेट से हो सकता है सम्बन्ध

संदीप चौधरी (NNI Coverage जिलाब्यूरो)
कुशीनगर, उ0प्र0। जनपद कुशीनगर के पडरौना कोतवाली अंतर्गत पडरौना नगर के सुभाष चौक पर बुधवार की देर शाम लगभग 8:30 बजे एक आल्टो गाड़ी नम्बर UP 50 BJ 6418 से 3 लड़कों तथा एक लड़की को गिरफ्तार किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक बुद्धवार की देर शाम पडरौना कोतवाली अंतर्गत सुभाष चौक पुलिस चौकी के इंचार्ज को सूचना मिली कि एक सफेद कलर की आल्टो में तीन लड़के एक लड़की को लेकर बिहार की तरफ भाग रहे हैं। सूचना मिलने पर सुभाष चौक चौकी इंचार्ज रमाशंकर सिंह सुभाष चौक पर खड़े होकर गाड़ियों की चेकिंग करने लगे। चेकिंग के दौरान उनको छावनी की तरफ से एक सफेद कलर की आल्टो आती दिखी, आल्टो को हाथ देकर जब उन्होंने रोकने का प्रयास किया तो गाड़ी ड्राइवर ने उनके ऊपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया, तब तक वहां कुछ दूरी ओर मौजूद कुछ पत्रकार घटनास्थल पर पँहुच गए तथा गाड़ी में देखने पर पता चला कि गाड़ी में 3 लड़के तथा एक लड़की दारू के नशे में चूर बैठे हुए थे, गाड़ी में लड़कों ने लड़की को आगे और पीछे की सीट के बीच में खाली जगह में बैठा रखा था। एसआई रमाशंकर सिंह ने पत्रकारों की मदद से तीनों लड़कों तथा लडक़ी को पकड़ कर कोतवाली लेकर आये। प्राप्त जानकारी के अनुसार उनसभी से पूछताछ करने पर पता चला कि लड़की देवरिया की रहने वाली है तथा आधार कार्ड के अनुसार उसकी उम्र अभी 26 साल की है तथा तीनों लड़के बिहार के बताए जा रहे हैं। बताते चलें कि सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तीनों लड़के लड़की को लेकर बिहार भागने की फिराक में थे। पूछताछ में लड़की ने बताया कि लड़को ने उसे एक बर्थडे पार्टी में से उठाया था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इन सबका सम्बन्ध एक बड़े सेक्स रैकेट से भी हो सकता है। अब सच्चाई क्या है यह तो खुलकर तभी सामने आएगी जब इन तीनों लड़कों सहित लड़की के दारू का नशा टूटेगा और यह पूरी सच्चाई बताएंगे।

No comments:

Post a Comment