Sunday, July 5, 2020

पुलिस द्वारा पूरे उत्साह से वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम चला

संदीप चौधरी (NNI Coverage जिलाब्यूरो)
कुशीनगर, उ0प्र0। आज दिनांक 5 जुलाई, 2020 को पूरे प्रदेश में शासन के निर्देशानुसार वृक्षारोपण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज  पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार मिश्र एवं अपर पुलिस अधीक्षक ए पी सिंह व क्षेत्राधिकारी लाइंस फूलचन्द राम द्वारा जनपद के पुलिस लाइन्स परिसर में व इसके अतिरिक्त पुलिस कार्यालय व सभी थानो पर बहुत वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया गया।जनपद कुशीनगर पुलिस द्वारा पूरे जुलाई माह में प्रतिदिन साफ परिसर सुंदर परिसर अभियान चलाकर सभी पुलिस प्रतिष्ठानों की गहन साफ सफाई और सुरुचिपूर्ण सुव्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

No comments:

Post a Comment