Wednesday, July 15, 2020

छोटे से गाँव के बेटे का सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में बड़ा कमाल

पार्वत रावत (NNI Coverage ब्यूरोरिपोर्ट)
टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड। टिहरी जिले के बेलेश्वर गाँव के उनियाल परिवार के लिए आज का दिन सबसे शानदार पल लेकर आया। आयुष उनियाल ने सीबीएसई 10 वीं की बोर्ड परीक्षा में 98.83 प्रतिशत अंक लाकर ना केवल परिवार का नाम रोशन किया है अपितु गाँव का भी नाम  रोशन किया है। आयुष राजेन्द्र प्रसाद उनियाल के बड़े बेटे है। वह गुमानिवाला स्थित डीबीएस स्कूल में अध्ययनरत है। आयुष के पिता पेशे से एक शेफ है जो अभी पुर्तगाल में है तथा माता जसोदा देवी एक कुशल गृहणी है। वहीं उनके दोनों चाचा हर्षमनी उनियाल और सूर्यमणि उनियाल  बेलेश्वर गाँव में रहते है और बेलेश्वर गाँव मे ही शिक्षा के लिए कार्य करते हुए केराराम स्कूल नाम से एक स्कूल चलाते है। आयुष के माता पिता और बेलेश्वर गाँव में रहने वाले उनके पूरे परिवार वाले इस बात से बहुत खुश है। चाचा हर्षमनी उनियाल और सूर्यमणि उनियाल ने बताया कि यह उनके लिए सबसे सुनहरा पल है क्योंकि ऐसे परीक्षा परिणाम से ना केवल उनके परिवार का नाम रोशन हुआ है अपितु क्षेत्र के अन्य पढ़ने वाले बच्चों के लिए एक प्रेरणा दायक संदेश होगा। जिससे यह संदेश गाँव -गाँव मे जाएगा कि 98 और 100 प्रतिशत अंक गाँव की पृष्ठ भूमि वाले छात्र भी कठिन मेहनत के बल पर आसानी से प्राप्त कर सकते है , उनका यह कहना है शिक्षा ही परिवर्तन लाएगा। उत्तराखंड के गाँव के बच्चे विश्व पटल पर अपनी छाप बनाने में कामयाब हो रहे है। आयुष बहुत ही शांत किश्म के विद्यार्थी है तथा उनका फुटबॉल से बेहद लगाव है।

No comments:

Post a Comment