Friday, July 3, 2020

माहौल बिगाड़ने का प्रयास, मौके पर पहुंची पुलिस, शांति कायम

राशिद अली (NNI Coverage ग्राम्य संवाददाता)
बहराइच, उ0प्र0। जनपद के थाना नानपारा क्षेत्र में सनातन धर्म की एक मंदिर में स्थापित मूर्ति को क्षत विक्षत करने की खबर है जिससे लोगों की धार्मिक भावना को ठेस पहुंची है। सूत्रों के मुताबिक महज माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया है जबकि मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शांति कायम कराई।

एसपी के अनुसार  थाना  नानपारा के परसा अगैया में स्थित श्री हनुमान जी की प्रतिमा की एक भुजा जो पूर्व से ही रस्सी के सहारे रोशनदान से बंधी हुई थी,  संदिग्ध परिस्थितियों में रस्सी ढ़ीली हो जाने से लटकी हुई मिली है। सूचना पर थाना स्थानीय व क्षेत्राधिकारी नानपारा द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया है। प्रकरण में अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है। मौके पर शान्ति व्यवस्था कायम है।

No comments:

Post a Comment