Tuesday, July 14, 2020

जिले के सिरिसिया दीक्षित व सेखुई भी कंटेनमेंट जोन घोषित

संदीप चौधरी (NNI Coverage जिलाब्यूरो)
कुशीनगर, उ0प्र0। बड़हरागंज  विकास खण्ड विशुनपुरा के दो गाँवों करोना संकरमित की पुष्टि होने के बाद पुलिस प्रशासन ने उसे कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए गाँव को सील कर दिया । सिरसिया दीक्षित व सेखुई दोनों गाँव मे आवाजाही को प्रतिबंधित किया गया है । सिरसिया निवासी अमरीस दीक्षित जो मुम्बई से सात जुलाई को आए है जांच मे कोरोना पाजिटिव मिला।वही सेखुई निवासी कुन्ती देवी पत्नी सतीश राय बहुत दिनों से बिमार थी जांच के दौरान इनकी भी रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव मिली है।पुलिसकर्मी व लेखपाल गाँव वालों के सहयोग से गाँव को सीलकर उक्त लोगों को एमबूलेन्स से इलाज के लिए भेज दिया । इस अवसर पर चौकी प्रभारी कन्हैयालाल यादव सहित तमाम पुलिसकर्मी व गाँव के लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment