Monday, July 6, 2020

महामहिम राज्यपाल गुरुपूर्णिमा पर सन्तजनों के आशीर्वाद लेने पहुंची

पार्वत रावत (NNI Coverage जिलाब्यूरो)
हरिद्वार, उत्तराखंड। महामहिम राज्यपाल श्रीमती बेबीरानी मौर्य रविवार शाम को गुरू पूर्णिमा के अवसर पर अपने गुरूजनों व संतों का आशीर्वाद लेने हरिद्वार पहुंची। महामहिम ने कनखल स्थित हरीहर आश्रम पहुंच आचार्य महाण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी से भेंट वार्ता की और प्रणाम कर आर्शीवाद लिया। इसके बाद जगद्गुरू आश्रम कनखल पहुंच महामण्डलेश्वर स्वामी राजराजेश्वराश्रम भेंट कर प्रणाम किया और आर्शीवाद प्राप्त किया। श्रीमती मौर्य गुरू पूर्णिमा की विशेष पूजा के लिए दक्षिण काली शक्ति पीठ के अधिष्ठाता कैलाशानंद स्वामी के चंडीघाट स्थित मंदिर पहंुची और पूर्जा-अर्चना की और राज्य की खुशहाली के लिए देवी से प्रार्थना की।

No comments:

Post a Comment