Sunday, July 5, 2020

कोरोना वायरस से बचने को घर घर जाकर हो रही थर्मल स्क्रीनिंग

डी०पी०श्रीवास्तव"अंकुर" (NNI Coverage न्यूज एंकर) 
उ0प्र0/बहराइच, नानपारा। आज नानपारा के बलहा विकासक्षेत्र अंतर्गत ग्राम भग्गापुरवा नानपारा देहात में ए एन एम दीपिका व ए एन एम सुमन ने घर घर जाकर थर्मल स्क्रीनिंग की और लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया एवं उससे बचने के उपाय भी सुझाये।

चीन के वुहान शहर से शुरू हुए कोरोना वायरस (Coronavirus disease - COVID-19) की चपेट में आज दुनिया भर के ज्यादातर देश आ चुके हैं। कोराना वायरस से बचने के लिए ग्रामीण क्या करें? ये जानकारी घर-घर पहुँचाने में स्वास्थ्य विभाग के पास ए एन एम या आशा ही एक मात्र माध्यम है। इन्हें इनकी जिम्मेदारियों के अनुसार उचित मानदेय भी नहीं मिलता है जबकि कहीं कहीं इनके ऊपर अनावश्यक रूप से विभागीय दबाव भी देखने को मिलता है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव गांव जाकर अपनी जान जोखिम में डालते हुए फर्ज निभा रही ऐसी ए एन एम व आशा के लिए कोरोना वायरस से बचने के तमाम जरूरी साधनों जैसे हेड कवर, फेस शील्ड, मास्क, सेनेटाइजर या हैंड्सगलब्स आदि की व्यवस्था अक्सर नही होती है।

No comments:

Post a Comment