पार्वत रावत (NNI Coverage जिलाब्यूरो)
देहरादून/डोईवाला, उत्तराखंड। डोईवाला के जरूरतमंद व असहाय परिवारों को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आर्थिक सहायता के चेक उपलब्ध कराएं तो लोगों के चेहरे खिल उठे। डोईवाला मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की विधानसभा है और यहां के तमाम जरूरतमंद असहाय, निर्धन परिवारों को सीएम की ओर से लगातार आर्थिक मदद देकर उनकी सहायता की जा रही है आज डोईवाला के दूधली ग्राम सभा में ग्राम प्रधान श्याम सिंह धामी के नेतृत्व में वन पंचायत सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष करन सिंह बोरा और माजरी ग्रामीण भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने 40 जरूरतमंद लोगों को मुख्यमंत्री की ओर से भेजे गए चेक वितरित किए इस अवसर पर चेक पाकर लोक मुख्यमंत्री का आभार और धन्यवाद जता रहे थे। राज्य मंत्री करन बोरा ने कहा कि लगातार लोगो की मदद का काम भाजपा की त्रिवेंद्र सरकार कर रहे है हर जरूरत और असहाय लोगों को आर्थिक मदद देकर उनकी मदद कर रहे ही ताकि कोरोना के इस काल में कोई भी व्यक्ति या परिवार भूखा ना रहे।
इस अवसर पर भाजपा मंडल माजरी ग्रामीण महामंत्री ललित पंत पवन लोधी पूर्व प्रधान जीवन वाला सुंदर दास संदीप पाल पूजा अग्रवाल लछमी देवी के साथ तमाम लोग उपस्थित थे।


No comments:
Post a Comment