Sunday, July 26, 2020

नगर के ख्याति प्राप्त पूर्व प्रवक्ता श्री गुप्ता जी पंचतत्व में विलीन

डी०पी०श्रीवास्तव (NNI Coverage न्यूज एंकर)
नानपारा/बहराइच, उ0प्र0। श्री शंकर इण्टर कॉलेज नानपारा के पूर्व प्रवक्ता रामेश्वर प्रसाद गुप्ता उर्फ बनारसी गुप्ता का बीती रात स्वर्गवास हो गया ,इनकी मृत्यु की खबर सुनकर नगरवासी  अवाक रह गए। बताते चले अभी 2 माह पूर्व 22 मई को इनकी पत्नी का स्वर्गवास हो गया था। श्री गुप्ता जी के 2 पुत्र है जिसमे बड़ा पुत्र संजय गुप्ता फलमंडी के पास ढाबा चलाता है व छोटा पुत्र अजय गुप्ता वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष के साथ रामलीला कमेटी के अध्यक्ष थे।इनके पुत्र अजय गुप्ता  ने बताया की गुरु जी मधुमेह रोगी थी बीती रात करीब 8 बजे शुगर निल हो जाने से मृत्यु हो गई।
शहर वासियों का कहना है कि गुरु जी बड़े ही मृदु भाषी व सहज स्वभाव के थे साथ ही आपको श्री रामचरित्र मानस कण्ठस्थ थीं करीब 30 वर्ष पहले श्री राम लीला मंचन में श्लोकों का गायन व संचालन आपके द्वारा ही किया जाता था

No comments:

Post a Comment