संदीप चौधरी/सनोज गुप्ता (NNI Coverage जिलाप्रतिनिधि)
कुशीनगर, उ0प्र0। पुलिस अधिक्षक कुशीनगर विनोद कुमार मिश्र द्वारा थाना रामकोला का आकस्मिक निरीक्षण किया गया एवं थाना कार्यालय के रजिस्टर नंबर 8, अपराध रजिस्टर , बीट सूचना रजिस्टर ,फ्लाई शीट रजिस्टर ,कम्प्यूटर कक्ष, बन्दी गृह, मालखाना, कोविड-19 केयर हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण किया गया तथा मुकदमे से सम्बंधित वाहनो एवं थाने पर आने वाले आगन्तुकों के समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु प्रभारी निरीक्षक रामकोला को निर्देशित किया गया व पुलिसकर्मियों को मॉस्क व सेनेटाइजर का प्रयोग करते हुए ड्यूटी करने एवं कोरोना वायरस (COVID-19) से बचाव हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये तथा सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने हेतु हिदायत किया गया।

No comments:
Post a Comment