असगर अली (NNI Coverage UPFO)
बरेली, उ0प्र0। जनपद के ग्राम रिछोला चौधरी तहसील नवाबगंज बरेली के उचित दर विक्रेता वेद प्रकाश द्वारा ग्रामीणों को गल्ला नहीं दिया जा रहा है। अंतोदय कार्ड धारकों को भी कोटेदार गल्ला नहीं दे रहा है तथा राशन कार्ड धारकों से बदतमीजी से पेश आता है। कुछ दिन पहले कोटेदार वेद प्रकाश के द्वारा राशन व आवश्यक वस्तुओं के वितरण में अनियमितताओं का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें लगभग 30 कार्ड धारकों द्वारा बयान दर्ज कराए गए व शपथ पत्र दिए गए उक्त ग्राम अल्पसंख्यक बाहुल्य है तथा अत्यंत गरीब व पिछड़ा वर्ग के लोग रहते हैं। सूत्रों के मुताबिक उक्त विक्रेता की शिकायत पहले भी ग्राम वासियों द्वारा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर की गई परंतु लॉक डाउन की वजह से उचित कार्रवाई नहीं हो सकी। उक्त कोटेदार द्वारा अंत्योदय कार्ड धारकों तक को राशन नहीं दिया गया। जलील पुत्र समसुद्दीन अंत्योदय कार्डधारक को 10 माह से राशन नहीं दिया गया। इस प्रकार पूरे गांव में अनेक पात्र कार्ड धारकों को विक्रेता द्वारा परेशान व प्रताड़ित किया जाता है। कोटेदार की मनमानी पर ग्राम वासियों ने श्री पलविंदर सिंह जी सदस्य अल्पसंख्यक आयोग उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ से शिकायत भी की है।

No comments:
Post a Comment