Wednesday, July 29, 2020

नगरपालिका कोरोना हॉटस्पॉट बनाने में भी रसूखदारों का रख रही ध्यान

दिवाकर श्रीवास्तव (NNI Coverage संवाददाता)
बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। नगर में हॉट स्पॉट की संख्या जितनी बढ़ती जा रही प्रशासन को हॉट स्पॉट बनाने के चिन्हित क्षेत्रफल को लेकर उतने हो आरोप लग रहे है।पहला हॉट स्पॉट जब जुब्लीगंज में बना तो रसूखदार खुली हवा में रहे प्रशाशन ने पूरा ध्यान रखा। इसी प्रकार से दूसरी बार जब नगर पालिका अध्यक्ष स्वयम कोरोना संक्रमित हुवे तब हॉट स्पॉट बनाने में प्रशासन ने पूरा ध्यान रखा कि उनके परिजन और सभासद को ज्यादा दिक्कत न हो। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हो या कोतवाली के सामने स्थित चिकित्सालय हो हर बार हॉट स्पॉट कद अलग अलग मापदंड देखने की मिले।हॉट स्पॉट बनाने के हैं दोहरे  नियम को लेकर जनता के कहने पर सील करते हैं एरिया नगर के पुरानी बाजार में वर्तमान में दो कोरोना पॉजिटिव है उनके मकान से 250 मीटर का एरिया पटहरण इमली चौराहा (पंकज चक्की) तक है लेकिन वहाँ के कुछ रसूखदार के कहने पर  डेढ़ सौ मीटर ही सील किये जाने का आरोप लग रहा है।

No comments:

Post a Comment