Tuesday, July 28, 2020

होम क्वारंटीन इलाकों में नहीं मिल रहीं सुविधाएं, रोना किससे रोएं

राशिद अली (NNI Coverage ग्राम्य संवाददाता)
बहराइच, उ0प्र0। कोरोना पाजिटिव मिलने के बाद शंकरपुर बभनौटी इलाके को होम क्वारंटीन किया गया है। पिछले 3 दिनों से एक पीड़ित के घर में गैस सिलेंडर नहीं है। वह अफसरों के फोन पर सम्पर्क कर रहा है। कोई भी अफसर तवज्जो नहीं दे रहा है।
बौंडी थाने के शंकरपुर बभनौटी निवासी एक पीड़ित परिवार ने बताया कि वह लोग होम क्वारंटीन के सभी नियमों का पालन कर रहे हैं।इसलिए बाहर भी नहीं जा सकते हैं। सीओ महसी को सूचना दी गई। इसके बाद जब नोडल अधिकारी को फोन किया गया। उन्होंने बताया कि आप अपने थाने को फोन करिए, अपने ब्लॉक को फोन करिए। इस तरह इन क्वारंटीन हुए परिवारों की कोई भी नहीं सुन रहा है। जब बौंडी थाने के सीयूजी नम्बर पर सूचना देने की कोशिश की, तो नम्बर ही नहीं मिला है। इस घर के लोग सिलेंडर न होने से दो दिनों से भूखे हैं। छोटे- छोटे बच्चों समेत 16 लोगों का परिवार है। लकड़ियां लाने के लिए बाहर भी नहीं जा सकते हैं, जिससे इन लोगों का भोजन बन सके।

No comments:

Post a Comment