Thursday, July 2, 2020

पत्रकार से गाली गलौज में CHC प्रभारी चरदा पर सपा ने जताया आक्रोश

अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage जिलाब्यूरो)
बहराइच/नानपारा/रुपईडीहा, उ0प्र0। प्रदेश सदस्य सपा छात्र सभा मोहम्मद शमीम अहमद को पत्रकार कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष राशिद अली ने जानकारी दी विगत 25 जून को जनपद के कुछ पत्रकारों ने शिकायत मिलने पर विकास खंड नवाबगंज(बाबागंज) के ग्राम बाबाकुट्टी के 2 झोला छाप डॉक्टरों का निरीक्षण किया था और बिना डिग्री के मरीजों का इलाज और बोतल चढ़ाते हुए मौके पर पकड़ा था खबर कवरेज करने के दौरान झोलाछापों ने पत्रकार से अभद्रता भी की थी जिसकी शिकायत पत्रकार ने मुख्य चिकित्साधिकारी बहराइच सहित प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा डॉ अर्चित श्रीवास्तव से की थी डॉ अर्चित ने मौके पर आकर कार्यवाही करने की बजाय दो दिन बाद कार्यवाही करने का आश्वाशन पत्रकारों  को दिया था पत्रकार के साथ में अभद्रता किये जाने की जानकारी प्राप्त होने पर जनपद के पत्रकार कल्याण संघ ने गंभीरता से लिया था और उक्त प्रकरण पर कार्यवाही हेतु संघ के जिलाध्यक्ष राशिद अली ने मुख्य चिकतासाधिकारी सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा प्रभारी डॉ अर्चित सिंह ,तथा थाना प्रभारी रुपईडीहा से वार्ता कर कार्यवाही करने की गुजारिश की थी जिसमे उक्त अधिकारियों ने जिलाध्यक्ष को कार्यवाही का आश्वासन दिया था दिनाक 30-6-2020 को संघ से जुड़े बाबागंज और चरदा के पत्रकारों ने पत्रकार कल्याण संघ जिलाध्यक्ष राशिद अली को जानकारी दी कि उक्त मामले में अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है और दोनों झोलाछाप डॉक्टर पूर्व की तरह से खुलेआम अपना फर्जी क्लीनिक चला रहे हैं जिसके सम्बन्ध में पत्रकार कल्याण संघ जिलाध्यक्ष राशिद अली ने सी एच सी प्रभारी चरदा डॉ अर्चित श्रीवास्तव को फोन कर अभी तक कार्यवाही न किए जाने के संबंध में बात करनी चाही तो डॉक्टर पत्रकार कल्याण संघ जिलाध्यक्ष को गली गलौज देने के साथ में अभद्रता करने लगा जिसकी जानकारी जिलाध्यक्ष ने तत्काल मुख्य चिकित्साधिकारी बहराइच को फोन द्वारा दी तथा ज़िलाधिकारी बहराइच को फोन कर मामले की जानकारी दी जब इस बारे में संघ से जुड़े पत्रकारों को जानकारी प्राप्त हुई तो पत्रकार आक्रोशित हो गए तथा पत्रकार कल्याण संघ से जुड़े पत्रकार अकील अहमद,जिब्राइल खान,विकास,पवन कुमार,मोहम्मद इक़बाल,डॉ अब्दुल खबीर,सरफराज अहमद,जिलाध्यक्ष के साथ रुपईडीहा थाने पहुँचें तथा उक्त मामले की तहरीर थानाध्यक्ष रुपईडीहा प्रमोद कुमार सिंह को देकर दोषी डॉक्टर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है जिलाध्यक्ष ने प्रकरण की जानकारी जिले के पत्रकारों के साथ ही पत्रकार कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र सिंह पहुवा को भी दे दी है मगर अभी तक दोषी डॉक्टर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही न होने से पत्रकारों में रोष व्याप्त है जिलाध्यक्ष राशिद अली ने पत्रकारों के साथ में वार्ता के दौरान कहा कि वर्तमान समय में सरकारी अधिकारी इतने भ्रष्ट और बेलागम हो चुके हैं कि राष्ट्र के चौथे स्तम्भ पत्रकारों के साथ में कभी भी अभद्रता कर बैठते हैं और गाली गलौज करने लगते हैं और अगर भ्रष्ट अधिकारियों के विरुद्ध खबर चला दे पत्रकार तो फर्जी मुक़दमे में फंसाने से बाज़ नहीं आते हैं सरकारी अधिकारी सुप्रीम कोर्ट, और सरकार के आदेश के विपरीत पत्रकारों का उत्पीड़न कर रहे हैं श्री अली ने कहा कि अगर अभी इस भ्रष्ट डॉक्टर डॉ अर्चित श्रीवास्तव जिसके संरक्षण में पूरे क्षेत्र में झोला छाप डॉक्टर बिना किसी खौफ के नाज़ायज़ डॉक्टरी कर रहे हैं। 
सपा नेता मोहम्मद शमीम अहमद ने कहा पत्रकारों के खिलाफ फर्जी तहरीर दी होती तो तत्काल पत्रकार के ऊपर मुकदमा दर्ज कर दिया जाता और पत्रकार का उत्पीड़न शुरू हो जाता मगर पत्रकार की तरफ से दी गई तहरीर पर अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है जिससे जनपद के पत्रकारों में रोष व्याप्त है सपा नेता मोहम्मद शमीम अहमद ने कहा जनपद बहराइच में ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार हो रहा है समाजवादी पार्टी ने हमेशा अन्याय, भ्रष्टाचार मंहगाई के खिलाफ आंदोलन किया है मेरी मांग है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी चरदा ने पत्रकार से गाली गलौज की है। पत्रकार ने थानाध्यक्ष रुपईडीहा को दोषी डॉक्टर के विरुद्ध कार्यवाही के लिए दी तहरीर तुरंत जांच कर के दोषी डॉक्टर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करें नहीं तो हम समाजवादी लोग इसके लिए आंदोलन करेंगे।

No comments:

Post a Comment