Wednesday, August 5, 2020

14 अगस्त तक बन्द रहेगा जनपद न्यायालय, ग्राम न्यायालय चालू

डी०पी०श्रीवास्तव (NNI Coverage न्यूज एंकर)
बहराइच, उ0प्र0। जनपद न्यायाधीश श्री चन्द्रभान की ओर से जानकारी सार्वजनिक करते हुये बताया गया कि मोहल्ला खत्रीपुरा में 03 नये कोविड-19 पाॅज़िटिव मरीज़ पाये जाने के कारण कन्टेनमेन्ट ज़ोन की अवधि विस्तारित कर दिये जाने के फलस्वरूप जनपद न्यायालय बहराइच 05 से 14 अगस्त 2020 तक बन्द रहेगा तथा मा. उच्च न्यायालय के आदेश दिनांक 28 जुलाई 2020 में दिये गये निर्देश के अनुपालन में जनपद न्यायाधीश के आदेश दिनांक 29 जुलाई 2020 में दी गयी व्यवस्था के अनुसार ई-माध्यम से न्यायालयों का संचालन किया जायेगा। जनपद न्यायाधीश ने यह भी बताया कि ग्राम न्यायालय परिसर तहसील नानपारा व महसी कन्टेनमेन्ट ज़ोन में नहीं हैं अतः पूर्ववत कार्य होते रहेंगे।

No comments:

Post a Comment