अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage जिलाब्यूरो)
बहराइच, उ0प्र0। थाना को0 मुर्तिहा पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम प्रधान पुरवा दा0 धरमपुर स्थित तालाब के किनारे से अपमिश्रित शराब व शराब बनाने के उपकरण के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के संबंध में थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 165/ 2020 धारा 60(2) एक्साइज एक्ट व 372 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता:*
1— रामखेलावन पुत्र स्वर्गीय रंगी लाल निवासी प्रधान पुरवा दाखिला धर्मपुर थाना कोतवाली मुर्तिहा जनपद बहराइच।
2— राम प्रसाद पासवान पुत्र बांकेलाल निवासी पसीयन कुट्टी कुट्टी दाखिला मधवापुर थाना कोतवाली मूर्तिहा जनपद बहराइच।

No comments:
Post a Comment