Monday, August 10, 2020

पुलिस को मिली बड़ी सफलता पकड़े 4 जुआरी, जबकि 3 फरार

कल्लू मिश्रा (NNI Coverage जिलाब्यूरो)

कानपुर, उ0प्र0। थाना चकेरी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई वाजिदपुर चौकी क्षेत्र जाजमऊ से अभियुक्तगण मो० सलमान आदि 4 नफर को सार्वजनिक स्थान पर ताश पत्तों से हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया अभियुक्त गण के कब्जे से माल फड़ ₹4000 नगद एक गमछा और 52 अदद ताश पत्ते जमा तलाशी से 2950 रुपए नकद व 4 अदद मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार किए गए तथा मौके से अभियुक्त कामरान पुत्र मुर्तजा कासिम पुत्र इसरार सोनू पुत्र इशहाक निवासी गण संजय नगर थाना चकेरी कानपुर नगर भागने में सफल रहे जिस के संबंध में थाना चकेरी जनपद कानपुर नगर में मु०अ०स० 559/2020 धारा 13 जुआ एक्ट पंजीकृत किया गया है।

No comments:

Post a Comment