अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage जिलाब्यूरो)
बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बहराइच ने अपने 10वे स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर प्रवीण कुमार, कमांडेंट 42वीं वाहिनी, मुख्य अतिथि उदय प्रताप सिंह चौहान, कमांडेंट 59वीं वाहिनी, शैलेष कुमार, उप कमांडेंट, डॉ. मृणालिनी सिंह, सहायक कमांडेंट चिकित्सा, निरीक्षक सामान्य- अनुज कुमार पाठक इत्यादि अधिकारी व कार्मिक उपस्थित थे। यह स्थापना दिवस कोरोना महामारी के कारण सामाजिक दूरी का पालन करते हुए बहुत ही धूमधाम से मनाया गया जिसमे अधिकारी व कर्मिकों के द्वारा सर्वप्रथम वाहिनी मुख्यालय में स्थापित मंदिर का उद्घाटन कमांडेंट महोदय के कर कमलों से किया गया उसके पश्चात संस्कृति कार्यक्रम के आयोजन के साथ ही साथ तंबोला खेल का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत मे सभी अधिकारी व जवानों के बड़ा खाने में भी हिस्सा लिया।
42वीं वाहिनी की स्थापना दिनांक 20.08.2010 को A.T.C. अल्मोड़ा(उत्तराखंड) में हुई थी। यह वाहिनी जिला पिथौरागढ़, उत्तराखंड में भारत-नेपाल सीमा की सेवा करने हेतु स्थापना किया गया था । वर्ष 2013 में यह वाहिनी आन्तरिक सुरक्षा ड्यूटी हेतु जम्मू & कश्मीर राज्य में स्थापित किया गया था। जहाँ पर यह वाहिनी बहुत ही सरहानीय कार्य किया था। उसके पश्चात यह वाहिनी 01 जनवरी 2017 को जनपद बहराइच, उत्तर प्रदेश में भारत-नेपाल सीमा की ड्यूटी हेतु तैनात किया गया। यह वाहिनी समय -समय पर नागरिक कार्यवाही कार्यक्रम, सामाजिक चेतना अभियान, MCA/VCA इत्यादि कार्यक्रम के तहत स्थानीय जनता, स्कूल के बच्चों को आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया जा रहा है साथ ही साथ बॉर्डर पर रहने वाले जनता के मन मे देश के प्रति जागरूक किया जाता है।

No comments:
Post a Comment