Tuesday, August 4, 2020

5 किग्रा अवैध गांजे के साथ अभियुक्त "प्रदीप पुत्र बब्लू" गिरफ्तार

यूसुफ अंसारी (NNi Coverage जिलाब्यूरो)
लखीमपुर खीरी, उ0प्र0।  पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार निर्देशन में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान दिनांक 03.08.20 को थाना मितौली पुलिस द्वारा सेमरा मोड़ से अभियुक्त प्रदीप पुत्र बब्लू नि0 इमलिया थाना मितौली जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से 05 किलोग्राम अवैध गांजा  बरामद किया गया है। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 278/20 धारा 8/20 NDPS Act. पंजीकृत किया गया है।

No comments:

Post a Comment