सरफराज सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा/बहराइच, उ0प्र0। 42वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय अगैय्या नानपारा में सलामी के उपरांत कमांडेंट प्रवीण कुमार ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के उपरान्त कमांडेंट प्रवीण कुमार ने अपने संबोधन में सभी जवानों और उनके परिवारजनों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी ,इसके बाद कमान्डेंट महोदय ने जवानों का हौसला अफजाई करते हुए कर्तव्यों को अच्छे से निर्वहन करने की अपील करते हुए वाहिनी के सभी बल कर्मियों एवं उनके परिजनों को क्रोना संक्रमण से बचने एवं सुरक्षित रहने की कामना की । इसके बाद कमांडेंट ने सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक कुमार राजेश चंद्र (भा.पु.से) का संदेश प्रांगण में उपस्थित जवानों को पढ़कर सुनाया जिसमें महानिदेशक ने समस्त बल कर्मियों एवं उनके परिजनों को 74वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी तथा भारत नेपाल व भारत भूटान पर तैनात जवानों व सीमा पर रह रहे आम जनों को भी बधाई दी! वैश्विक महामारी क्रोना संक्रमण के दौरान एसएसबी ने जिस तरह निस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री, मास्क, सैनिटाइजर इत्यादि सामानों के वितरण के साथ-साथ उन्हें संक्रमण से बचने के लिए जागरूक किया इसकी प्रशंसा करते हुए सभी बल कर्मियों को इस महामारी से सुरक्षित रहने की कामना की।
अंत में सभी जवानों को मिष्ठान्न वितरित किया गया। इस मौके पर उप-कमांडेंट शैलेश कुमार ,सहायक कमांडेंट/चिकित्सा डा. मृणालिनी सिंह, निरीक्षक जे.के त्रिपाठी, निरीक्षक अनुज कुमार पाठक, स.उ.नि.महेंद्र कुमार सहित वाहिनी के सभी जवाब उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखा गया।


No comments:
Post a Comment