राशिद अली (NNI Coverage ग्राम्य संवाददाता)
बहराइच, उ0प्र0। जिले में बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए शहर के किसान पीजी कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। रविवार को यहां दो पालियों में 992 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। कोरोना संक्रमण को देखते हुए कॉलेज को पूरी तरह सैनिटाइज किया गया है। स्क्रीनिंग के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। सुरक्षा को लेकर दो आइसोलेशन कक्ष भी बनाए गए हैं।
कॉलेज के उप प्राचार्य डॉ.उस्मान ने बताया कि जिलाधिकारी की ओर से नामित मुख्य राजस्व अधिकारी प्रदीप कुमार यादव ने कॉलेज का निरीक्षण कर परीक्षा को शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कॉलेज को ब्लॉक -ए व बी के रूप में बांटा गया है। ब्लॉक ए में 500 व ब्लॉक बी में 492 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। प्रत्येक ब्लॉक में एक-एक आइसोलेशन कक्ष बनाया गया है। स्क्रीनिंग के दौरान तापमान अधिक होने पर ऐसे अभ्यर्थियों को आइसोलेशन कक्ष में बैठाया जाएगा। सीसी कैमरे से पूरी परीक्षा पर नजर रखी जाएगी। डीआइओएस राजेंद्र कुमार पांडेय, प्राचार्य विनय कुमार सक्सेना, नोडल अधिकारी डॉ.शिवम श्रीवास्तव, केंद्राध्यक्ष डॉ.राजवीर सिंह,पर्यवेक्षक डॉ.चंद्रमोहन उपाध्याय, डॉ.सूर्यभान रावत, डॉ.किशनवीर मौजूद रहे। सुबह की पाली में अनिवार्य होगी परीक्षा डॉ.उस्मान ने बताया कि प्रथम पाली सुबह नौ से 12 बजे तक संचालित होगी। इसमें सभी अभ्यर्थियों को शामिल होना अनिवार्य रहेगा। दूसरी पाली दोपहर दो से पांच बजे तक चलेगी जो विषयवार होगी।

No comments:
Post a Comment