Saturday, August 22, 2020

गरीबों को सताने के लिए 9 दिन का लॉकडाउन : सपा कार्यकर्ता

राशिद अली (NNI Coverage ग्राम्य संवाद)

बहराइच, उ0प्र0। आज समाजवादी पार्टी की ओर से बहराइच में महसी के पूर्व विधायक के के ओझा, सपा प्रभारी हर्षित त्रिपाठी, नि0 छात्र सभा जिला अध्यक्ष नन्देश्वर नन्द यादव, शिवम शुक्ला, अतुल साहू, सहित कई अन्य कार्यकर्ता लाकडाउन के बीच अपने  कैंप कार्यालय पर काली पट्टी बाहों पर बांधकर एक दिवसीय धरना पर सोशल डिस्टेंनसिंग के साथ बैठ गए सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस करोना काल में जिला प्रशासन व चंद बड़े व्यापारियों की सांठ गांठ के साथ जो 1 हफ्ते का लॉक डाउन करने की घोषणा की है वह गरीब मजदूर वह छोटे व्यापारियों के साथ अन्याय करने का काम कर रहे हैं यदि वास्तव में संपूर्ण लॉक डाउन करना है तो शराब की दुकानें एवं सभी ऑफिस प्रतिष्ठान एवं लोडिंग अनलोडिंग क्यों खुला रखा गया है यह निर्णय सिर्फ बड़े चंद व्यापारियों को लॉक डाउन के बीच कालाबाजारी के रूप में भले ही लाभ पहुंचाने लेकिन इससे तमाम गरीब मजदूर व छोटे व्यापारी भूखों मरने लगेंगे क्या इसकी व्यवस्था चंद व्यापारी व प्रशासन ने की है जनपद में बाढ़ का कहर बहुत ही तेज से चल रहा है बाढ़ कटान पीड़ित भूखे मर रहे करोना महामारी की आड़ में जिला प्रशासन में लूटने में मस्त है लेकिन आम जनमानस का ध्यान भटकाने  के लिए इस तरह के बेवकूफी भरा निर्णय चंद लोगों द्वारा लिया जा रहा है आम जनमानस व गरीबों मजदूरों की भुखमरी से जिला प्रशासन व चंद धन्ना सेठों से कोई वास्ता नहीं है।

पूर्व विधायक के के ओझा ने कहा कि जिला प्रशासन व व्यापार मंडल के चंद लोगों जो पूंजीपति हैं इस तरह का निर्णय लेकर बहराइच के छोटे व्यापारियों व मजदूरों को प्रताड़ित कराने का काम कर रहे हैं लेकिन हम लोग किसी भी कीमत पर मजदूरों व छोटे व्यापारियों को भूखे नहीं मरने देंगे इन को न्याय दिलाने के लिए अनवरत लड़ाई लड़ेंगे जिला प्रशासन करोना महामारी के नाम पर लूट रहा है तथा करोना महामारी को कंट्रोल करने में पूरी तरह से विफल है इसलिए आम जनमानस का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह का गलत निर्णय लिया गया है।

सपा प्रभारी महसी हर्षित त्रिपाठी ने कहा कि चंद धन्ना सेठ जो अपने आप को व्यापार मंडल का अध्यक्ष बता करके बंद करने का निर्णय ले लेते हैं वह बताएं कि क्या सभी व्यापारियों के मत पाकर व अध्यक्ष बने हैं यदि बने हैं तो सभी छोटे व्यापारियों की रायसुमारी के साथ व्यापारियों के हित में काम करें भाजपा सरकार की गोद में खेलना बंद करें।

निवर्तमान छात्र सभा जिला अध्यक्ष नंदेश्वर नंद यादव ने कहा कि जनपद बहराइच में बाढ़ की तबाही प्रशासन को नहीं दिखाई पड़ रही है गरीबों की भूख भी प्रशासन को नहीं दिखाई पड़ रही रोजगार देने के बजाय गलत तरीके से साजिश के तहत 1 सप्ताह के लिए बहराइच बंद करके लोगों का रोजगार छीनने का काम जिला प्रशासन व चंदन धन्ना सेट कर रहे हैं जिससे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर शिवम शुक्ला, अतुल साहू, पुष्पेंद्र सोनी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment