Friday, August 28, 2020

AIMIM संगठन को प्रदेश में मज़बूत करने के उद्देश्य से बैठक

यूसुफ अंसारी (NNI Coverage जिलाब्यूरो)

लखीमपुर खीरी, उ0प्र0। ग्राम पकरिया में दलित बच्ची के साथ हुए बलात्कार और जघन्यतम हत्या की निंदा करने के उद्देश्य से आल इंडिया मजलिसे इत्तहादुल मुस्लिमीन के प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली शहर के एक मैरेज हाल में आए। प्रदेश अध्यक्ष ने दलित बच्ची के साथ हुई जघन्यतम घटना की निंदा की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग करते हुए सरकार से मांग की कि पीड़ित परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी और कमसे कम 5 लाख रुपया मुआइज़ अदा करे साथ ही योगी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री से उत्तर प्रदेश संभाल नहीं रहा है आए दिन बलात्कार जैसी घटनाएं हो रही हैं और योगी सरकार कोई ठोस कदम नही उठा रही है! 

आगे कहा कि पूरे मुल्क में अगर कोई मज़लूमों की आवाज़ बनकर सामने आरहा है तो वो 1 अकेला नेता बेबाक लीडर असदुद्दीन ओवैसी है !आप लोग ओवैसी के हाथों को मजबूत करें और सेक्युलरज़िम के नाम पर वोट बटोरने वाली पार्टियों से बचें ! इसी के साथ लखीमपुर ज़िले में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर ज़ोर दिया ! ज़िला प्रभारी उस्मान सीद्दीकी की मौजूदगी में आमिर रज़ा पम्मी को ज़िला अध्यक्ष, शुएब ग़ाज़ी को यूथ ज़िला अध्यक्ष, मौलाना मोहम्मद साद एडवोकेट को ज़िला महासचिव , हुजैफा भाई को ज़िला सचिव , मौलाना तौफ़ीक़ को ज़िला सचिव बनाया गया ! मीटिंग में मजलिस के कार्य कर्ता मौजूद रहे ! कोरोना महामारी के चलते बार बार लोगों को दूरी बनाए रखने और मास्क लगाए रखने को भी ज़िला अध्यक्ष द्वारा कहा जाता रहा ज़िला अध्यक्ष आमिर रज़ा पम्मी ने बताया कोरोना महामारी के चलते अधिक संख्या में लोगों को बुलाया नहीं जा सका !मीटिंग के बाद प्रदेश अध्यक्ष श्री शौकत अली पीड़ित परिवार से मिलने पकरिया गावँ रवाना हुए।

No comments:

Post a Comment