Saturday, August 1, 2020

सम्मोहन कर लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो गिरफ्तार

पार्वत रावत (NNi Coverage जिलाब्यूरो)
ऋषिकेश, उत्तराखंड। सम्मोहन कर लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो लोगो को डिस्कवर मोटरसाइकिल, दो सोने के कुंडल, एक तमंचा 12 बोर व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाली ऋषिकेश से मिली जानकारी के अनुसार विगत रोज एक महिला शिकायतकर्ता श्रीमती शिव देवी कैंतूरा पत्नी  नैन सिंह कैंतूरा निवासी मकान नंबर 100, ऋषिलोक कॉलोनी आशुतोष नगर ऋषिकेश के द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया था कि वह 24 जुलाई को दोपहर के समय नटराज चौक से अपने घर ऋषिलोक वापस आ रही थी, इसी दौरान आशुतोष नगर बालाजी बगीचे वाली गली में दो मोटरसाइकिल सवार के द्वारा सम्मोहन कर मेरा मंगलसूत्र, कान के कुंडल व चांदी की अंगूठी रुमाल में रखकर ले गए। जिसकी शिकायत महिला ने कोतवाली ऋषिकेश में दर्ज कराई थी, जिस पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 268/2020, धारा 420 आईपीसी के तहत घटना को पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ कर दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप- महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा उक्त मुकदमे के तत्काल अनावरण व माल की शत-प्रतिशत बरामदगी के लिए टीम गठित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिये गए। जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश रितेश साह द्वारा पुलिस टीम गठित की गई। जिन्होंने घटनास्थल के आसपास व वहां से आने जाने वाले सीसीटीवी कैमरों का बारीकी से विश्लेषण किया तथा घटनास्थल के आसपास के व्यक्तियों व संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की साथ ही उक्त प्रकार की घटना में संलिप्त रहने वाले अभियुक्तों के विषय में आसपास के जनपदों से सूचना एकत्रित की गई। वही पुलिस टीम ने पुराने अभियुक्तों व संदिग्धों को थाने लाकर सत्यापन कर पूछताछ की व मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।जिसके चलते पुलिस टीम ने सीसीटीवी का गहराई से विश्लेषण किया जिसमें मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध व्यक्ति घटनास्थल के आसपास घूमते दिखाई दिए। जिनकी फोटो मुखबिर तंत्र को देकर, घटनास्थल के आसपास तथा सरहदी जनपदों मे देकर पूछताछ की गई। जिस पर बीती रात्रि पुलिस टीम को श्यामपुर रेलवे फाटक पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर हरिद्वार की ओर से ऋषिकेश की ओर से आते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को मोटरसाइकिल के साथ रोक कर चेक किया तो उसके पास पीली धातु के कुंडल व एक तमंचा मय जिंदा कारतूस बरामद हुआ। जिसका मुकदमा उपरोक्त के संदिग्ध से फोटो मिलान किया तो घटना में संलिप्त संदिग्ध व्यक्ति के साथ फोटो मिलान हो गया। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम गुलजार उम्र 26 वर्ष पुत्र सुक्रउद्दीन निवासी मोहम्मदपुर घड़ी थाना किठौर जिला मेरठ उत्तर प्रदेश, हाल निवासी ग्राम शिकारपुर थाना मंगलूर जिला हरिद्वार बताया। जिसके पास से पुलिस टीम ने (दो) पीली धातु के कुंडल बरामद कोई हैं। मुकदमा अपराध संख्या 321/2020, धारा 420/406 आईपीसी (कोतवाली गंगनहर से संबंधित),  एक अवैध तमंचा 12 बोर व एक जिंदा कारतूस 12 बोर तथा डिस्कवर मोटरसाइकिल नंबर UK08-AK-6801 ( ऋषिकेश तथा गंगनहर रुड़की की घटना में प्रयुक्त) व दो हजार रुपये नकद बरामद हुए।
पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति के बारे में बताया कि उक्त व्यक्ति कोतवाली बदायूं से पूर्व में जेल गया है तथा जमानत पर बाहर आया है। तथा पुलिस अन्य जनपदों से पकड़े गए व्यक्ति का अपराधिक इतिहास के विषय में जानकारी जुटा रही है। कड़ी पूछताछ में उक्त व्यक्ति ने बताया कि वह अपने साथी के साथ मिलकर सुनसान गलियों में घूमते हुए अकेले आने जाने वाली महिलाओं को रोक कर अपनी बातों में उलझाकर कि आपका समान दुगना हो जाएगा व लालच देकर उनका सामान एक रुमाल में रखकर भाग जाते है। वही पूछताछ के दौरान अभियुक्त गुलजार द्वारा बताया गया कि बीती दिनांक 24 जुलाई को वह अपने साथी शहजाद के साथ मोटरसाइकिल में ऋषिकेश आया तथा बगीचे के बराबर वाली गली में दोनों ने मिलकर एक अकेली महिला को अपने झांसे में लेकर धोखे से उसके कान के कुंडल, मंगलसूत्र व अंगूठी उतार कर ले गए थे। इसके बाद दिनांक 26/07/2010 रुड़की गंगनहर  थाना क्षेत्र गए थे। जहां पर उन्होंने एक अन्य महिला को भी झांसे में लेकर उसके कान के कुंडल  उतरवाकर ले आए थे। पुलिस ने अभियुक्त को मुकदमा उपरोक्त में गिरफ्तार कर बरामद तमंचे के आधार पर आयुध अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया है तथा बरामद मोटरसाइकिल को वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज कर दिया है  साथ ही अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment