Sunday, August 16, 2020

पात्रगृहस्थी कार्डधारकों के साथ खेल, धनउगाही की नीयत से नामकटौती

अय्यूब अंसारी (NNI Coverage ब्लॉक संवाददाता)

बलहा/नवाबगंज, बहराइच।स्थानीय विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राम नगर सेमरा में  कार्ड फीडिंग और नाम कटौती क़ो लेकर व्यापक अनियमिततताय व्याप्त है जिसमे धन उगाही की नियत से पात्र लाभार्थियों के परिवार का नाम बीच बीच में काट दिया जाता है उसके बाद पुनः फीड कराने के लिए 200 रुपया प्रति कार्ड वसूल किया जाता है , यह खेल काफी दिनो से चलता आ रहा है , ग्राम वासियों जब राशन लेने उचित दर विक्रेता की दुकान पहुचे तो पता चला की उनके परिवार के आधे से अधिक परिवारो का नाम राशन कार्ड से उड़ा दिया गया है और कुछ लोगो का राशन कार्ड से नाम ही काट दिया गया है जिससे उनको पर्याप्त राशन नही मिल पाता है जिससे वह मायूस होकरघर वापस आ जाते है।

इस लॉक डाउन के समय मे ये खेल ग्राम वासियो को बहुत तकलीफ देता है उक्त प्रकरण की जानकारी जब हमारे संवादाता को हुई तो उन्होने सप्लाइ इंस्पेक्टर रंजीत कुमार से बात किया तो उन्होने कोई उचित जबाब ना देकर मामलें क़ो घुमाने का प्रयास किया गया और बताया कि हमारे विभाग से नाम नही काटा गया है यह आधार कार्ड डाटा का मामला है जबकि संवादाता ने बताया कि अभी कूछ दिन पहले मैने अपने परिवार का आधार नाम और सूचनाएं जिला पूर्ति विभाग से कराया था उसके बाद आज ऑनलाइन चेक किया तो आधे से अधिक परिवार का नाम गायब दिखा। यहाँ यह भी बताना आवश्यक व उचित प्रतीत हो रहा है की धन उगाही और कालाबाजारी रंजीत कुमार के इशारो पर हो रही है जंहाँ पर कई ऐसे परिवार में अरसों से मृतक का नाम फीड कराके अनुचित लाभ लेकर राशन लगातार मुहैया करा रहे है जिनका नाम कटना चाहिए उनके परिवार से अनुचित लाभ लेकर मृतको का नाम नही कटवा रहे है।

उक्त संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया तो उनका निजी और सी यू ज़ी दोनो नंबर नही उठा। उपरोक्त प्रकरण जांच का विषय है यदि जिला प्रशासन ने संज्ञान लेकर जांच कराकर उचित कार्यवाही नही किया तो उक्त प्रकरण की जांच लोकायुक्त से कराने हेतु ग्रामवासियों क़ो मजबूर होना पड़ेगा और पीड़ित  ग्रामीग वासी आंदोलन करने को बाध्य होंगे जिसकी पूरी जानकारी सप्लाई इंस्पेक्टर रंजीत कुमार की होगी। अब ये देखना है कि क्या ये खेल हमेशा होता रहेगा ये इस खेल पर अंकुश लगेगा ये वक्त बताएगा।

No comments:

Post a Comment