अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage जिलाब्यूरो)
बहराइच, उ0प्र0। नानपारा निवासी वरिस्ठ पत्रकार व समाजसेवी डॉ० शकील अंसारी ने क्षेत्रवासियों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने देश के उन वीर सपूतों को सलाम दिया जिन्होंने आजादी के लिए अपने प्राण त्याग दिए। वैश्विक महामारी के इस दौर में डॉक्टर्स, पुलिस कर्मी, सफाई कर्मी और ऐसे सभी लोग जो जिम्मेदारी, निष्ठा के साथ अपने काम को अंजाम दे रहे हैं सभी को सलाम किया। साथ ही सभी आमजन से अनुरोध किया कि कोविड-19 के नियमों का पालन करें, बहुत जरूरी होने पर ही घर से निकले, सोशल डिस्टेंस बनाए रखें, मास्क का प्रयोग करें। उन्होंने "जय हिंद" करते हुए भारत देश के तिरंगे का सम्मान किया। डॉक्टर शकील अंसारी एक सम्मानित समाचार पत्र में क्षेत्र के सीनियर रिपोर्टर तथा प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन में तहसील नानपारा के महामंत्री भी हैं।
(डॉ० शकील अंसारी, वरिष्ठ पत्रकार/समाजसेवी नानपारा)

No comments:
Post a Comment