अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage जिलाब्यूरो)
बहराइच, उ0प्र0। जनपद के क़स्बा नानपारा निवासी वरिष्ठ पत्रकार व इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन के ज़िला अध्यक्ष राशिद अली न्याय की आश में अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर लगा रहे हैं मगर डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है इससे प्रसासन के प्रति पत्रकारों में रोष वयाप्त है आज आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकार व इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन के ज़िला अध्यक्ष राशिद अली ने कहा कि 30 जून को उनके द्वारा नवाबगंज ब्लॉक के बाबाकुट्टी में अपना फर्जी क्लीनिक चला रहे झोलाछाप निज़ाम अहमद,राहुल विश्वास पर नहीं की गई कार्यवाही के संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी चरदा से जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की गई थी तो चरदा प्रभारी डॉ अर्चित श्रीवास्तव ने जानकारी के बदले उनके साथ में गाली गलौज की थी जिसकी शिकायत उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट बहराइच अपर पुलिस अधीक्षक बहराइच और मुख्य चिकित्सधिकारी बहराइच के साथ ही थाना पुलिस रुपईडीहा से की थी और गाली गलौज की ऑडियो क्लिप भी थाना प्रभारी रुपईडीहा प्रमोद कुमार सिंह को सुनाई थी मगर पत्रकार के साथ में अभद्रता करने वाले डॉक्टर पर कार्यवाही करने के बजाए स्थानीय पुलिस प्रसासन दोषी डॉक्टर की मदद कर रहा है और शिकायत के जवाब में फर्जी आख्या प्रेषित कर रहा है श्री अली ने बताया कि जब वर्तमान समय में पत्रकार ही सुरक्षित नहीं है तो आम जनता कैसे सुरक्षित रह सकती है उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगायी है श्री अली का कहना है कि भ्रष्ट डॉक्टर के विरुद्ध उनकी लड़ाई बंद नहीं होई है सिर्फ धारा 144 का सम्मान करते हुए कार्यवाही रोकी गई है जैसे ही जनपद में धारा 144 हटती है दोषी डॉक्टर के विरुद्ध जबरदस्त आंदोलन शुरू कर दिया जायेगा और आंदोलन तब तक चलता रहेगा जब तब दोषी को उसके किए की सज़ा नहीं मिल जाती है।

No comments:
Post a Comment