Tuesday, August 18, 2020

भाजपा कार्यकर्ता की मौत के बाद बच्चों को विधायक ने दी आर्थिक मदद

मुन्ना खान (NNI Coverage जिलासंवाददाता) 

लखीमपुर खीरी, उ0प्र0। विजुआ ब्लॉक के ग्राम धर्मापुर में भाजपा कार्यकर्ता संजय तिवारी पुत्र शारदा प्रसाद तिवारी की दिनांक 16-08-2020 रविवार को आकस्मिक मृत्यु हो गई थी जिसकी सूचना विधायक रोमी साहनी को मिली तो विधायक भाजपा कार्यकर्ता संजय तिवारी के घर ग्राम धर्मापुर पहुंचे और मृतक संजय तिवारी की बेटी शिखा तिवारी को 25000 पच्चीस हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी विधायक रोमी साहनी ने भाजपा कार्यकर्ता मृतक संजय तिवारी के बच्चों की पढ़ाई का पूरा जिम्मा लिया मृतक संजय तिवारी की बेटियों की पढ़ाई के लिए विधायक काफी चिंतिंत हुए और अपना विजिटिंग कार्ड दिया और बच्चों से कहा जब भी कोई समस्या हो तब तुरंत फोन कर बताना हम तुम लोगों की तुरंत मदद करेंगे तुम लोग मेहनत से  पढ़ाई करना जिसकी फीस हम  आगे भी देते रहेंगे।

No comments:

Post a Comment