Wednesday, August 19, 2020

सिंवई कारखाने में काम कर रहे किशोर की बिजली करंट से मौत

सरफराज सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता) 

नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। नगर की चूड़ी वाली गली में एक 16 वर्षीय बालक की मौत हो गई, कारखाने वालो ने शव परिजन के हवाले कर दिया है। नगर नानपारा के मुहल्ला घसियारन टोला निवासी 16 वर्षीय जोसेफ पुत्र मुन्नू नगर की चूड़ी वाली गली में हाजी तालिब के सेवई, खील आदि बनाने वाले कारखाने में काम करता था। कारखाने के लोगो ने बताया कि सुबह जोसेफ की करन्ट लगने से मौत हो गयी। समाचार लिखे जाने तक जांच कर रही थी। 

बताया जा रहा है कि सेवई विक्रेता कारखाना मालिक के यहां कामगार की बिजली का करंट लगने से मौत हुई है। चूड़ी गली में सेवाई,भूरकी,रेवरी, पापड़ बेचने का काम बड़े पैमाने पर किया जा रहा है, पर इन लोगों के पास न तो सुरक्षा जैसे उपकरण है और न ही सभी मानकों जैसे अग्नि शमन यंत्र और ना ही मजदूरों के पास सेफ्टी किट इत्यादि। जानकारों का कहना है कि इस तरह की अनेकों घटनाएं हो चुकी है पर प्रशासन ने आंख बंद कर रखी है। अगर प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है। चूड़ी गली के लोगों का कहना है कि इन कारखानों को शहर के बाहर स्थापित किया जाना चाहिए।

No comments:

Post a Comment