शेर सिंह राजपूत (NNI Coverage जिलाब्यूरो)
जालौर/उम्मेदाबाद, राजस्थान। कस्बे में मुख्य बस स्टैंड के आसपास के क्षेत्र में स्थानीय ग्राम पंचायत की मिलीभगत की वजह से अति कर्मियों द्वारा अतिक्रमण कर करीबन आधे गांव के बारिश के पानी को रोकने की वजह से कस्बे के उप डाकघर ,सब्जी मंडी, लक्ष्मी बाजार एवं मेन बस स्टैंड वाले पूरे इलाके में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है ।यह समस्या कई वर्षों से बनी हुई है ग्राम पंचायत द्वारा पूर्व में नालियों के पानी की निकासी के लिए सीवरेज लाइन डाली गई थी मगर संवेदक एवं ग्राम पंचायत की मिलीभगत की वजह से लाखों रुपए के बजट से सीवरेज लाइन डालने के नाम पर राज्य सरकार को चूना लगाने के बावजूद भी इन सीवरेज लाइन से नालियों का पानी भी नहीं जाता और नालियों का पानी नहीं जाने के कारण पानी बीच रास्ते में ही पड़ा रहता है ।ऐसे हालातों के बीच जिस लाइन में नालियों का पानी नहीं जाता उसी सीवरेज में आधे गांव के बारिश के पानी की निकासी के लिए यही सीवरेज लाइन है सीवरेज लाइन में बारिश का पानी नहीं जाने एवं सीवरेज लाइन के आगे अतिक्रमण द्वारा ग्राम पंचायत की शह पर मनमर्जी से रेत के टीले बनाकर एवं पक्के सीमेंट से टाइलें लगाकर दुकानों के आगे के भाग को ऊंचा कर बारिश के पानी को रोकने की वजह से यह इलाका हल्की बारिश में एक तलैया का रूप धर लेती है जो कि कई दिनों तक रहता है जिससे यह रास्ता अवरुद्ध रहता है एवं जलभराव की वजह से इस पूरे इलाके में कीचड़ हो जाने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ती है ।बारिश के पानी की निकासी के रास्ते पर अतिक्रमण से लोगों के मकानों, दुकानों ,उप डाकघर में हल्की बारिश में भी पानी आ जाता है इस समस्या के समाधान के लिए स्थानीय ग्राम पंचायत एवं उच्चाधिकारियों को कई बार लिखित में अवगत करवाने पर भी भ्रष्टाचार के खेल के चलते यह समस्या जस की तस बनी हुई है मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश एवं बाढ़ की चेतावनी के बावजूद स्थानीय ग्राम पंचायत कुंभकर्णी यह नींद में सोई हुई है यदि भारी बारिश हो गई तो पंचायत की लापरवाही की वजह से कस्बे वासियों को बहुत बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है एवं यदि बाढ़ के हालात हो गए तो आधा गांव डूब क्षेत्र में आ जाएगा नदी के ओवरफ्लो का पानी गांव के इसी रास्ते से होकर गुजरता है मगर गांव की समस्या के बारे में ना तो ग्राम पंचायत ध्यान दे रही है ना ही जिम्मेदार अधिकारी इस वजह से कस्बे वासियों में भय व्याप्त हैं एवं ग्राम पंचायत के प्रति रोष है यदि इस समस्या का समाधान अति शीघ्र नहीं किया गया तो कस्बे वासियों को बहुत बड़ी क्षति हो सकती हैं उस क्षति का खामियाजा भी कस्बे वासियों को ही उठाना पड़ेगा कारण की ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है।
1-उम्मेदाबाद सीवरेज लाइन में पानी की निकासी नहीं होने से लबालब भरी हुई सीवरेज लाइन एवं लगा कचरे का ढेर।
2-उम्मेदाबाद- जलभराव की वजह से पनपे कीचड़ में से होकर गुजरता बालक।
3-उम्मेदाबाद-पानी के बहाव क्षेत्र में ग्राम पंचायत की सह पर हुआ अवैध अतिक्रमण।



No comments:
Post a Comment