यूसुफ अंसारी (NNi Coverage जिलाब्यूरो)
लखीमपुर खीरी, उ0प्र0। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा जी आई सी लखीमपुर स्थित कोरोना टेस्ट सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान टेस्ट सेंटर पर विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। साथ ही कोरोना टेस्ट हेतु आये व्यक्तियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने एवं मास्क आदि सुरक्षा उपकरणों का धारण कर संपूर्ण व्यवस्था के सुचारू रूप से संचालन में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गयी।


No comments:
Post a Comment