Friday, August 28, 2020

शांति भोज कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा युवा नेता आशीष

यूसुफ अंसारी (NNI Coverage जिलाब्यूरो)

लखीमपुर-खीरी, उ0प्र0। सिंगाही नगर पंचायत अध्यक्ष उत्तम कुमार मिश्र की माता जी के शांति भोज कार्यक्रम में भाजपा युवा नेता 138 विधानसभा निघासन आशीष मिश्रा मोनू भैया पहुंचे। कस्बे के वार्ड संख्या 9 के भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता अनिल शुक्ला के बड़े बेटे का चार-पांच दिन पहले आकस्मिक निधन हो गया था उसके बाद सूचना पाकर उनके घर भी आशीष मिश्रा मोनू भैया पहुंचे और संवेदना व्यक्त की और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया इस दौरान जिला प्रतिनिधि नागेंद्र सिंह सिंगर, सिंगाही मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, सिंगाही मंडल महामंत्री मोहित त्रिवेदी उल्लास, निघासन मंडल अध्यक्ष प्रज्ञानंद श्रीवास्तव, निघासन मंडल महामंत्री हरीश पांडे, मंडल मंत्री श्याम मोहन दीक्षित, सेक्टर संयोजक विनय मिश्रा, अशोक पांडे, प्रेम प्रकाश बाजपेई, आशीष गुप्ता एवं शारिरिक दूरी का पालन करते हुए तमाम लोग मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment