Monday, August 3, 2020

कोरोना मरीजों की अव्यवस्था पर कार्यवाही करने को लिखा पत्र

अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage जिलाब्यूरो)
बहराइच, उ0प्र0। नगर विधायक और पूर्व बेशिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल ने बहराइच के ज़िलाधिकारी शम्भू कुमार को पत्र लिखा है पूर्व मंत्री ने पत्र में लिखा है कि कोरोना मरीजों के उपचार हेतु ज़िला अस्पताल और चित्तौरा के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीजों हेतु मास्क,सेनिटाइजर आदि सुविधा पर स्वास्थ्य विभाग ध्यान नहीं दे रहा है तथा कोरोना मरीजों को दिए जाने वाला भोजन बहुत ही निम्न कोटि व घटिया स्तर का है जो खाने योग्य नहीं होता है उन्होंने पत्र में यह भी जिक्र किया है कि बहराइच सांसद अक्षयवर लाल गौड़ ने भी इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर शिकायत की है उन्होंने डीएम से प्रकरण की जाँच कराके मानक के विपरीत भोजन उपलब्ध कराने के साथ ही दोषी भोजन आपूर्ति कर्ता के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के साथ ही व्यक्तिगत रूप से खुद ध्यान देते हुए मरीजों को स्वक्षय एवं गुडवत्ता पूर्व भोजन उपलब्ध कराने हेतु सम्बंधित को निर्देशित करने के लिए कहा है।

No comments:

Post a Comment