Monday, August 24, 2020

गिरफ्तारी न होने से दहेज लोभी पीड़िता को दे रहे धमकी

डी०पी०श्रीवास्तव"अंकुर" (NNI Coverage न्यूज एंकर) 

बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। दहेज लोभियों की गिरफ्तारी न होने से पीड़िता बार-बार धमकी दे रहे हैं, पीड़ित ने कप्तान को पत्र भेजकर शीघ्र कार्यवाही की मांग की। नगर नानपारा की घसियारन टोला निवासी शबीना पत्नी चांद बाबू पुत्री जहूर ने बताया कि उसका विवाह 2016 में मुहल्लें के चांद बाबू पुत्र गोबरे के साथ मुस्लिम रीति रीजवाल से हुआ था। विवाह में शबीना के परिजनों में अपनी हैसियत के हिसाब से नगदी और दान दहेज दिया था। एक साल का मामला ठीक ठाक चला उसके बाद शबीना के पति चांद बाबू, ससुर गोबरे, जेठ अली हुसैन और सास आमना एक ट्रक की मांग करने लगे मांग पूरी न होने पर शबीना को विभिन्न प्रकार से प्रताड़ित करने के साथ मारने पीटने अैर मानसिक दबाव बनाने लगे इसी बीच चांद बाबू ने मुहल्ले के ही रहने वाली शहनाज पुत्री कादिर से चुपचाप विवाह करके छुपा कर रखने लगा। शबीना को इसकी जानकारी नही थी। एक फरवरी 2020 को चांद बाबू अपनी दूसरी पत्नी शहनाज को घर लेकर आ गया उसके उसका एक वर्ष का बच्चा था शबीना के पूछने पर चांद बाबू ने कहा कि तुम्हारे घर वालो ने दहेज में ट्रक नही दिया। इस लिए दूसरा विवाह कर लिया। शबीना इसको लेकर नराज हुई तो उपरोक्त परिजन और चांद बाबू की नई पत्नी शहनाज के मिलकर जमकर मार पीट कर घर से निकाल दिया। अगस्त माह के पहले हफ्ते तक शबीना चांद बाबू से कहती रही कि शान्ती से रहो और रहने दो मग रवह लोग घमकी देने लगे तब उसने अगस्त माह के दूसरे हफ्ते में दहेज उत्पीड़न और मारपीड का मामला दर्ज कराया मगर आजतक पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की इससे मनबढ़ होकर विपक्षी जान व माल की धमकी देते है।

No comments:

Post a Comment