राशिद अली (NNI Coverage ग्राम्य संवाद)
बहराइच, उ0प्र0। संयुक्त टीम पुलिस बल व सशस्त्र सीमा बल के संयुक्त चेकिंग के दौरान ग्राम माधवरामपुरवा जाने वाले रोड पर दो व्यक्ति मोटर साइकिल से आते दिखाई दिये कि हम पुलिस पार्टी को देखकर पीछे मुडकर भागने का प्रयास किये जिन्हे हिकमत अमली से रोका गया जिन्हे समय करीब 01.50 बजे पकड लिया गया, पकडे गये व्यक्तियों ने क्रमशः अपना नाम मैनुद्दीन उर्फ खुर्चाली पुत्र वली मोहम्मद निवासी इमामनगर थाना खैरीघाट जनपद बहराइच हाल पता बनकुरी थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच 2. कमरुद्दीन पुत्र हसमत खा निवासी बनकुरी थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच बताया तथा प्रथम दृष्टया मैनुउद्दीन उर्फ खुर्चाल उपरोक्त की जामा तलाशी ली गयी तो उपरोक्त व्यक्तियों के पास झोले में रखे एक एक अदद बारासिंघा की सींग व क्रमशः 01 किलो 150 ग्राम नाजायज चरस तथा पैन्ट की फेट में खुसा हुआ एक अदद तमंचा 12 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस तथा जिस वाहन पर सवार थे का वाहन एप पर भैतिक स्थिति ज्ञात की गयी तो पता चला कि नम्बर प्लेट रजि0 नं0 बदल कर चोरी की टी0वी0एस0 मोटर साइकिल का प्रयोग किया गया है तथा पकडे गये कमरुद्दीन उपरोक्त की जामा तलाशी से झोले में रखे बारासिंघा के एक सींग , 01 किलो 200 ग्राम चरस पैन्ट की फेट में खुसा हुआ एक अदद तमंचा 12 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस तथा वाहन का रजि0 नं0 बदल कर कूटरचित तरीके से नम्बर तैयार कर एक अदद पैशन प्रो गाडी बरामद हुई कडाई से पूछताछ के दौरान बताये कि साहब हम लोग नेपाल से बारासिंघा की सींग लाकर अच्छे दामो पर तथा नेपाल से ही सस्ते दामों पर चरस खरीद कर भारत में लाकर बेच देते है तो अच्छी मोटी कमाई हो जाती है तथा अपनी सुरक्षा के लिए हम लोग 12 बोर का तमंचा साथ में रखते है और यह मोटर साइकिल जो की चोरी है को नेपाल में ले जाकर अच्छे दामो पर बेच देते है जिससे हम लोगो की जीबिका एंव भौतिक लाभ चलता है अभियुक्तगण द्वारा किये गये आपराधिक कृत्य के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 338/2020 धारा 41/411/420/467/468/471 भादवि0 बनाम मैनुउददीन व मु0अ0सं0 339/2020 धारा 41/411/420/467/468/471 भादवि0 बनाम कमरुद्दीन, मु0अ0सं0 340/2020 धारा 3/25 आयुध अधिनियम बनाम मैनुउद्दीन उर्फ खुर्चाली, मु0अ0सं0 341/2020 धारा 3/25 आयुध अधिनियम बनाम कमरुद्दीन मु0अ0सं0 342/2020 धारा 8/20 एनडीपी0एस0 एक्ट बनाम मैनुउद्दीन उर्फ खुर्चाली मु0अ0सं0 343/2020 धारा 8/20 एनडीपीएस0 बनाम कमरुद्दीन उपरोक्त , मु0अ0सं0 344/2020 धारा 51 भारतीय बन्य जीव संरक्षण अधिनियम बनाम मैनुउद्दीन उर्फ खुर्चाली मु0अ0सं0 354/2020 धारा 51 भारतीय बन्य जीव संरक्षण अधिनियम बनाम कमरुद्दीन उपरोक्त के पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण एक शातिर किस्म के अपराधी है जिनका आपराधिक इतिहास जनपद के अन्य थानो पर भी पंजीकृत अपराध है।

No comments:
Post a Comment