राशिद अली (NNI Coverage ग्राम्य संवाददाता)
बहराइच, उ0प्र0। नगर समाजवादी पार्टी नानपारा के कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक पूर्व नगर अध्यक्ष अतहर हुसैन अंसारी के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में समाजवादी पार्टी ज़िलाध्यक्ष रामहर्ष यादव की ओर से नानपारा का नया नगर अध्यक्ष निषाद खान गुड्डू को बनाये जाने पर विरोध प्रकट किया गया। बैठक में पूर्व नगर अध्यक्ष अतहर अंसारी ने कहा कि नगर पालिका परिषद के चुनाव में जिस व्यक्ति ने समाजवादी पार्टी के प्रत्यासी अब्दुल वहीद का विरोध कर बसपा के प्रत्यासी को चुनाव लड़वाया, ऐसे भितरघातियों को नगर अध्यक्ष बना दिया गया है और पार्टी के वफादार जमीनी कार्यकर्ताओं को बैकफुट पर डाल दिया गया है। पार्टी की विचारधारा से हटकर पार्टी का सम्मान न करने वाले नेता व कार्यकर्ता का विरोध होना चाहिए। स्वार्थी और मौका परस्तों की जगह पार्टी में नहीं होनी चाहिए। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिलासंगठन मुखिया अगर जल्द विचार करके बदलाव नहीं करते है तो समय पड़ने पर पूर्व मंत्री यासर शाह सहित प्रदेश नेतृत्व के साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को इस गलत कार्यकारिणी के बारे में अवगत कराया जाएगा। इस बैठक में सपा छात्रनेता शमीम शाह, पूर्व नगर समीर खान, शाहबाज़, नसीम, जिशान हाशमी, फकरुद्दीन खान गुड्डू, अफ़ज़ल खान, नौशाद खान, सालिम अंसारी, असलम, लुकमान कुरैसी सहित कई सपा नेता मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment