डी०पी०श्रीवास्तव "अंकुर" (NNI Coverage न्यूज एंकर) नानपारा, उ0प्र0। समाजवादी पार्टी अनुसुचित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संत कुमार पासी का आगमन 283 बिधान सभा क्षेत्र नानपारा में हुआ नानपारा पहुचने पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर फूल माला पहनाकर भब्य स्वागत किया गया तथा जिला अध्यक्ष के साथ में आये समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य ताहीर सलमानी का भी स्वागत किया गया उसके उपरान्त एक बैठक जिला सचिव समाजवादी पार्टी व शाहिस्ता परवीन प्रतिनिधि सैय्यद सबीहुल हसन के आवास स्थित कार्यलय पर हुई बैठक कों संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष अनुसुचित प्रकोष्ठ संत कुमार पासी ने कहा आज गरीब वर्ग को बाबा साहेब अम्बेदकर, राममनोहर लोहिया के मार्ग पर चल कर समाज में समाजबाद को स्थापित करना होगा जब अखिलेश यादव जी प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तो समाज के सभी वर्गो का उत्थान हुआ है गाँव के विकाश पर विशेष जोर दिया गया गरीबो के उत्थान के लिए समाजवादी पैंशन दिया,गरीब परिवार के छात्रों को जो लैपटाप नही खरीद सकते थे लैपटाप दिया गया,मुफ्त पढाई,मुफ्त दबाई,मुफ्त सिचाई लागू किया गया गरीब बर्ग के बच्चों को सरकारी नौकरीयों में रोजगार दिया गया आज सब खत्म कर दिया गया बैठक में शामिल लोगों को आह्वान करते हुए कहा 2022 में अखिलेश की सरकार बनाने के लिए अनुसुचित प्रकोष्ठ के सभी कार्यकर्ता पुरे मनोयोग से लग जाए आज प्रदेश की जनता अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने के लिए इंतजार में है। बैठक को संम्बोधित करते हुए जिला साचिव सैय्यद सबीहुल हसन ने कहा इस समय जिला अध्यक्ष रामहर्ष यादव जी के देखरेख में सेक्टर ,बुथ का गठन चल रहा है सेक्टर बुथ में सभी जाति,वर्ग के लोगों को प्रतिनिधित्व दिया गया है बेरोजगार नौजवानों व किसानों को आह्वान करते हुए कहा अखिलेश जी की सरकार बनाने मे जुट जाए तभी रोजगार मिल पाएगा व किसानो की सिचाई मुफ्त होगी,सभी कामगारो को काम मिलेगा आज महगाई बढती जा रही है रुकने का नाम ही नही ले रही है।
जिला सचिव अखिलेश यादव व अनवारूल रहमान खाँन ने भी संगठन के मजबूती पर जोर दिया तथा गन्ना किसानों के भुगतान संबंधी समस्याओं पर चिंता व्यक्त की तथा कहा कि सभी कार्यकर्ता गाँव गाँव जाकर समाजवादी नितियों को जनता के बीच ले जाने का काम करे। बैठक की अध्यक्षता अमृत लाल सरोज ने किया बैठक में मुख्य रुप से रमेश चन्द गौतम,इकबाल अंसारी,मम्नूलाल कंनौजिया,वकील अहमद,मोती लाल,तुगलर खाँन,फरमान अली,अच्छू खाँन ,प्रदीप मौर्या ने संम्बोधित किया तथा जिला अध्यक्ष संत कुमार पासी जी का नानपारा आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया।

No comments:
Post a Comment