Monday, August 24, 2020

पत्रकार की माता का हुआ आकस्मिक निधन, शोक की लहर

अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage जिलाब्यूरो) 

बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। जनपद के इंडियन रिपोर्टर एसोसिशन के ज़िलाध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार राशिद अली की माता जी आकस्मिक निधन हो गया है पत्रकार की माता के निधन की खबर मिलते ही क़स्बे वासियों में शोक की लहर दौड़ गई ज्ञात हो कि पत्रकार राशिद अली जनपद के क़स्बा नानपारा के मोहल्ला कबड़िया टोला के मूल निवासी हैं विगत डेढ़ सप्ताह  पूर्व उन्हें टाइफाइड हो गया था उनका इलाज क़स्बा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है था विगत चार दिन पूर्व इलाज के दौरान उनकी हालत और बिगड़ती गई तो उन्हें ज़िला मुख्यालय के एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहाँ पर दिक्कत बढ़ने के बाद उन्हें वेलिटीनेटेर पर डाला गया और उनकी डायलिसिस भी होने लगी कल दिनाक 23 अगस्त को रात्रि के तीन बजे उनको ब्लड  प्रेसर की दिक्कत होने लगी और काफी इलाज के बाद भी चिकित्सक उनका ब्लड प्रेशर कण्ट्रोल नहीं कर पाएं तो हिर्दय गति रुकने से उनकी मौत हो गई जानकारी के मुताबिक पत्रकार राशिद अली की 60 वर्षीय माता अमीना खातून के आकस्मिक निधन की खबर सुनते ही लोगों में शोक की लहर दौड़ गई दुःख प्रकट करने वाले उनके आवास पर आना शुरू हो गए बाद नमाज़ जोहर पत्रकार राशिद अली की माता को क़स्बे के कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया गया है इस दौरान विभिन्न राजनीतिक नेताओ,पत्रकारों  सहित सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव,नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल मोईद राजू,उद्योग व्यपार मंडल अध्यक्ष  अब्दुल मुशीर शेठ,सपा नगर अध्यक्ष निषाद खान गुड्डू,बसपा नेता हकीकत अली,सपा नेता सादिक हुसैन,पूर्व नगर अध्यक्ष सपा अतहर हुसैन,पत्रकार शकील अंसारी,डॉ अब्दुल खबीर,सहाबुद्दीन खान,वसीम हसन राजा,सपा नेता मुन्ना रायनी,समीर खान,जिशान अहमद,सलाहुद्दीन खान,पत्रकार अकील अहमद,जिब्राइल खान,आदि ने पहुँच कर परिजनों सांत्वना दी है।

No comments:

Post a Comment