Friday, August 7, 2020

डॉ० वकार अहमद शाह की याद में लगवाया ऑटोमैटिक सेनेटाइजर

अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage जिलाब्यूरो) 

बहराइच, उ0प्र0। कोविड-19 महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए उससे बचाव हेतु आज शहर स्थित विख्यात मदरसा दारुल उलूम मसुदिया मिस्बहिया मदरसा ख़सियारी मस्जिद बहराईच परिसर में सूबे के पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक मटेरा ज़नाब यासर शाह ने अपने पिता मरहूम डा० वकार अहमद शाह जी के याद में एक ऑटोमेटिक सेनेटाइजर मशीन युवा सपा नेता अब्दुल जीशान के माध्यम से मदरसा परिसर में लगवाया। मा० पूर्व मंत्री जी के द्वारा किये गए इस कार्य की मदरसा प्रबंध समिति ने प्रशंसा की और पूर्व मंत्री व विधायक मटेरा ज़नाब यासर शाह जी को धन्यवाद व्यक्त किया। इस मौके पर मदरसा प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष हाजी अब्दुल मक़सूद, अध्यक्ष अब्दुल मन्नान एवं हाजी एहशान, जफ़र उल्ला खा बंटी, उप संरक्षक हाजी गुलशन खा, संस्थापक मौलाना मोइनुद्दीन कादरी, प्रधानाचार्य मौलाना मोहमद आरिफ, बाबू एहतरामुल हक एवं गुलरेज़ चौधरी अल्पसंख्यक प्रमुख,  मौलाना सिब्तेयन रजा नूरी, मुफ़्ती वारिश अली, मौलाना मोहमद अनीस, रिजवान आदि लोग उपस्थित है।

1 comment: