Monday, August 31, 2020

उत्तराखंड राज्य में भी कोरोना का कहर लगातार जारी

पार्वत रावत (NNI Coverage जिलाब्यूरो) 

देहरादून, उत्तराखंड। राज्य उत्तराखंड में कोरोना का बढ़ता कहर लगातार जारी है। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमित मरीजो की लेटेस्ट रिपोर्ट जारी कर दी है। राज्य में आज 592 और नए मरीजो में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि है। उत्तराखंड मे कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 19827 जा पहुंचा। प्रदेश में अभी तक 13608 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हो चुके है। प्रदेश में मौजूदा कोरोना संक्रमितों के 5887 एक्टिव केस हैं। राज्य में अभी तक 269 कोरोना पॉजिटिव मरीजो की मृत्यु हो चुकी है। राज्य मे अभी तक 347554 सैम्पल की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। 17943 मरीजों की सैम्पल रिपोर्ट आना अभी बाकी है जबकि आज 10109 सैम्पल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। आज टेस्टिंग के लिए लैब में भेजे गए 8447 सैम्पल। आइए एक नजर डालते हैं, लेटेस्ट रिपोर्ट के कोरोना पॉजिटिव के जिलेवार आंकड़ो पर : देहरादून – 14, हरिद्वार – 138, नैनीताल – 9, यूएसनगर – 58, टिहरी – 5, उत्तराकाशी – 4, चंपावत – 1, पौड़ी – 1, अल्मोड़ा – 1, रुद्रप्रयाग – 0, पिथौरागढ़ – 0, बागेश्वर – 06


No comments:

Post a Comment