Monday, August 17, 2020

यातायात टीम द्वारा मास्क व सेनेटाइजर वितरित, हुई प्रशंसा

सन्दीप चौधरी (NNI Coverage जिलाब्यूरो) 

कुशीनगर, उ0प्र0। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देशन में T.S.I. परमहँस एवं समस्त यातायात टीम द्वारा समाज सेवी संदीप मिश्रा के साथ ग्राम प्रधान अशोक दुबे, हरिओम कुशवाहा,मनमोहन कुशवाहा,इकबाल अंसारी इत्यादि लोगो की मौजूदगी में मईला नगरी पड़रौना में कोविड-19 महामारी से बचाव हेतु मास्क एवं सेनेटाइजर वितरित किया गया। साथ ही T.S.I. द्वारा उपस्थित लोगो को यातायात नियमो के प्रति जागरूक किया गया,वाहन चलाते समय सदैव हेलमेट एवँ सीटबेल्ट का प्रयोग करने कहा गया  साथ ही गाँव के छोटे  बच्चों को सड़क पर चलने के नियमो बताये गए। T.S.I. द्वारा किये गए इस नेक कार्य की वहाँ पर उपस्थित लोगों ने भूरी भूरी प्रशंशा साथ ही T.S.I. द्वारा बताया गया कि यह कार्यक्रम निरन्तर जारी रहेगा।



No comments:

Post a Comment