सरफराज सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। नानपारा क्षेत्र में आटो लिफ्टर बुरी तरह सक्रिय है। पुलिस में जल्दी मामले दर्ज न होने और दर्ज मामलों में कार्यवाई न होने से आटो लिफ्टरों के हौसले बुलन्द है। सआदत इण्टर कालेज के सेवा निवृत्त प्राचार्य के साले की मोटर साइकिल उनके दरवाजे से चोरी हुई घटना दोपहर की है। पुलिस मामला दर्ज करने में कर रही है। आना कानी कोतवाली नानपारा क्षेत्र के ग्राम पंडितपुरवा दा0 सोहबतिया निवासी राजेश कुमार मिश्रा पुत्र गोमती प्रसाद मिश्रा ने बताया कि वह अपने जीजा राम उजागर मिश्रा के घर मुहल्ला हसन गंज नानपारा मोटर साइकिल स्पेलन्डर यू.पी. 40 एल. 3848 से आया था। गाड़ी खड़ी करके अन्दर सामान रखकर बाहर निकला तो मोटर साइकिल गायब थी। पीड़ित ने थाने को तहरीर दी है लेकिन समाचार मिलने तक मामला दर्ज नही किया गया था। इस सम्बंध में एस.एस.आई. आनन्द सिंह का कहना है कि देखवा रहा हूँ।

No comments:
Post a Comment