अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage जिलाब्यूरो)
बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। अवैध नर्सिग होम और झोला डाकटरी पर चिकित्सा विभाग के प्रभावी कदम न उठाये जाने से एक अपंजीकृत नर्सिग होम ने एक प्रसूता की जान ली बताते चले कि नानपारा मे वर्तमान मे आधा दर्जन अवैध नर्सिग होम के साथ-साथ दो दर्जन झोला छाप डाक्टर बिना डिग्री धारण किये अपनी क्लीनिक बेखौफ चला रहें है। नगर नानपारा के बहराइच मार्ग पर नबाबगंज मार्ग पर और इमामगंज रोड सहित तमाम स्थानो पर नर्सिग होम संचालित हैं नगर के जामा मस्जिद के पास तो अवैध रूप से घर मे जहां नर्सिग होम संचालित है वही गांधी पार्क की गली में राजा कोठी के कसाई टोला में पटाहरन इमली के निकट चिकवा टोला में और पॉयनियर स्कूल के निकट सहित दर्जनो झोला छाप डाक्टर अपनी क्लीनिक चलाते है। यह डाक्टर किसी चिकित्सक के पास एक दो महीना कम्पाउन्डरी करके कुछ सर्दी, जुकाम, बुखार की दवा जानकर अवैध रूप से नर्सिग होम अथवा झोला छाप डाक्टरी की क्लीनिक शुरू कर देते है। चिकित्सा विभाग सब देखते हुए मूक दर्शक बना रहता है जिससे लगातार इनके हौसले बुलन्द रहते है। यह डाक्टर गम्भीर रूप से बुखार से पीडित मरीजो का बिना कोविड-19 की जांच कराये उपचार करते रहते है।
इसी प्रकार आज नानपारा के सिटी नर्सिग होम के निकट बने एक नर्सिग होम मे प्रसूता के त्रुटिपूर्ण आपरेशन कर देने से डिलवरी के 24 घन्टे मे प्रसूता की मौत हो गयी गांधी पार्क निवासी मृतका प्रसूता के परिजनो का कहना है कि नर्सिग होम मे बिना डिग्री के डाक्टर है और मेरी देवरानी का गलत आपरेशन कर दिया जिससे 35 वर्षीय मानसी सोनी की मौत हो गयी प्रसूता के आपरेशन मे जन्मे दो बच्चे जीवित है। सी0एच0सी हुसैनपुर के प्रभारी डा0 सोलंकी से पूछने पर बताया कि यह सब सी0एम0ओ0 की जिम्मेदारी है। सी0एम0ओ0 डा0 सूरेश सिंह से बात की गयी तो उन्होने कहा कि घटना संज्ञान मे नही है जाचं करवाते है।

No comments:
Post a Comment