Friday, August 28, 2020

आग में सारा सामान जल खाक, सूचना पर नहीं आये लेखपाल

संदीप चौधरी (NNI Coverage जिलाब्यूरो) 

कुशीनगर, उ0प्र0। जिले में पडरौना विकासखंड के गांव बसहिया बनवीरपुर में बीती रात अज्ञात कारणों से लगी आग से एक रियासी झोपड़ी जलकर खाक हो गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर किसी तरह काबू पाया जा सका। घर में रखे सारा सामान जलकर खाक हो गया। 

जानकारी के मुताबिक उक्त गांव में बीती रात बुधन पुत्र गफ्फार रोज की भांति खाना खाने के बाद से सोने चले गए थे। अचानक अज्ञात कारणों से घर में आग लग गई, इस दौरान देखते ही देखते पूरे घर को आग ने अपने आगोश में ले लिया। अगल बगल के लोगों के शोर मचाने पर घर में सो रहे बुधन का परिवार जैसे-तैसे बाहर निकला तब तक घर में रखे सारा सामान जलकर खाक हो गया। गांव के ग्राम प्रधान मोहम्मद सलीम ने पीड़ित परिवार के घर पहुंच पीड़ित परिवार की आर्थिक सर्वे के लिए क्षेत्रीय लेखपाल को बुलाने के लिए लगातार प्रयास किए। लेकिन घटना के दूसरे दिन भी मौके पर लेखपाल सर्वे की आवश्यकता नही महसूस किये।

No comments:

Post a Comment